गोमती नदी में डूब रही महिला की लखनऊ पुलिस ने बचाई जान

627
Lucknow police saved women from drowning
Lucknow police saved women from drowning

गोमती नदी में डूब रही महिला की जान बचाने वाले पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। डायल 112 के एडीजी अशोक सिंह ने सोमवार को महिला की जान बचाने वाले पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों को 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया। शनिवार रात में पीआरवी 0512 पर तैनात पुलिसकर्मी गस्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि गौतमपल्ली इलाके में पड़ने वाली गोमती नदी में एक महिला ने छलांग लगा दी है।

इसके बाद तुरंफ पुलिसकर्मी रवाना हो जाते हैं। बेहद कम समय में वे मौके पर पहुंचते हैं। इस दौरान महिला को डूबते देखा दारोगा देवेंद्र प्रसाद गौड़ अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा देते हैं। वहीं, सिपाही पुष्पेंद्र कुमार और जितेंद्र सिंह उनकी मदद करते हैं। किसी तरह महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला जाता है। महिला ठंड से कांप रही थी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने आग जलाई। थोड़ी देर बाद महिला सामान्य स्थिति में आती है, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। पुलिसकर्मियों की बहादुरी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।