सपा विधायक अभय सिंह के साले को यूपी STF ने किया गिरफ्तार..

65

यूपी STF ने शनिवार को माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी सपा विधायक अभय सिंह के साले संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी एसटीएफ ने अवैध शस्त्र लाइसेंस रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। STF ने शुक्रवार को संदीप को लखनऊ के विभूतिखंड, कालिंदी अपार्टमेंट से पकड़ा था।

लाइसेंस फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाया गया

जानकारी के मुताबिक, विधायक के साले पर आरोप है कि उसके पास नागालैंड से जारी शस्त्र लाइसेंस है जो अवैध है। एसटीएफ का दावा है कि यह लाइसेंस फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाया गया था। एसटीएफ ने उसे मुख्यालय ले जाकर चार घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में संदीप ने STF को बताया कि वह फर्जी डॉक्यूमेंट के जरिए पैसा देकर नागालैंड से अपना शस्त्र लाइसेंस बनवाया है। वह नागालैंड कभी गया तक नहीं है। उसके रायफल और पिस्टल दोनों के लाइसेंस नंदा गन हाउस लाटूस रोड लखनऊ में जमा हैं। STF ने दोनों असलहों को जब्त कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here