Double Murder Case : दुनिया से लड़ कर किया प्रेम , लेकिन किसे पता था ऐसा होगा अंत

147
Double Murder
Double Murder

अपने प्यार के लिए दोनों ने दुनिया से लड़ा , परिवार वाले सख्त खिलाफ थे। फिर भी भाग कर की शादी , हम बात कर रहे उत्तर प्रदेश के एटा की एक प्रेम कहानी का जिसका खौफनाक तरीके से हुआ अंत।

उत्तर प्रदेश के एटा गाँव के रहने वाले जीतेन्द्र और प्रीति , दोनों की मुलाकात उनके हाई स्कूल के दिनों में हुई थी बात चीत कब प्यार में बदल गयी पता ही नहीं चला। जब इस प्यार की भनक घर वालो को लगी तो घर वाले , दोनों के घर वाले शादी के खिलाफ थे। दोनों ने भाग कर कोर्ट मैरिज कर ली।

कानून का सहारा लेकर इन्होने ने अपने प्यार के लिए खूब लड़ा , अंत में कानून की मदत से , ये अपने गाँव वापस आ गए और सब कुछ धीरे धीरे सही होने लगा। जीतेन्द्र जो की पढ़ने लिखने में होशियार था , लेकिन शादी और जिम्मेदारियां होने की वजह से पढाई छोड़नी पड़ी और साथ में प्रीती की भी पढाई छूट गयी।

गाँव में वापस आने के बाद जीतेन्द्र के पिता की मृत्यु हो जाने के कारण , घर की सारी जिम्मेदारियां जीतेन्द्र के सर आ गयी। उसने अपना अलग से बिल्डिंग का काम शुरू कर लिया।

जीतेन्द्र के मन में हमेशा से एक चीज़ थी की वो अपनी पढाई पूरी न कर सका लेकिन वो प्रीति की पढाई को पूरा करेगा। उसने उसका दाखिला एक विश्वविद्यालय में करवा दिया। जीतेन्द्र और प्रीति का एक पुत्र भी था , लेकिन किसे पता था की रिजल्ट आने से पहले ये खतरनाक हादसा हो जायेगा।

पुलिस का कहना है की हम इस मर्डर की छान बीन कर रहे है और गुनहगार को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा .