भारतीय मूल की हरिनी लोगन जीता प्रतीष्ठित स्पेल्लिंग बी प्रतियोगिता, उप राष्ट्रपति कमला हैर्रिस ने दी बधाई

381
spell bee winner
spell bee winner

2022 की नेशनल स्क्रिप्स स्पेलिंग बी भारतीय मूल की हरिनी लोगन ने जीत लिया है। 14 साल की हरिनी 8वीं की स्टूडेंट हैं। प्रतियोगिता में 8वीं तक के स्टूडेंट ही भाग ले पाते हैं। हरिनी का आखिरी मुकाबला भारतीय मूल के ही डेनवर निवासी कक्षा 7 के छात्र विक्रम राजू से हुआ। आखिरी दौर स्पेल ऑफ में हरिनी ने 90 सेकंड में 22 शब्दों का सही उच्चारण कर जीत हासिल की। हरिनी को 50 हजार व उपविजेता विक्रम राजू को 25 हजार डॉलर मिले।

हरिनी को सोशल मीडिया पर ढेरो शुभकामनायें मिल रही हैं, प्रतियोगिता जीतने के लिए बधाई खुद अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैर्रिस ने दी।