भारत को कोरोना संकट से उभारने के लिए प्रियंका और निक ने जुटाए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर, भारत की करेंगे मदद

822
priyanka-chopra-shocking-decision-drops-jonas-surname-from-instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने कोरोना महामारी से भारत की मदद के लिए करोड़ों रुपये का फंड जुटाया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी है। प्रियंका और निक ने भारत को कोरोना संकट से उभारने के लिए 30 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। यह रकम उन्होंने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान फंडरेजिंग के जरिए जुटाई है। इस रकम के जरिए भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की मदद की जाएगी।

बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए इसी साल अप्रैल में फंडरेजिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स से भारत की मदद की अपील की थी। जिसके बाद यह रकम जुटाई गई है। प्रियंका इस वक्त लंदन में अपने अपकमिंग शो ‘सिटडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। जिसे रूसो ब्रदर्स निर्देशित कर रहे हैं। 
 
यह शो एक स्पाई-थ्रिलर है जिसमें प्रियंका और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ फेम अभिनेता  रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। प्रियंका और निक ने इस रकम को जुटाने में सहयोग करने वाले सभी यूजर्स और फंड दाताओं का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने डोनेशन के लिए सभी का आभार जताया है और कहा कि जब भारत को मदद की जरूरत थी आप लोग आगे आए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से 15,000 से ज्यादा  लोग भारत की मदद के लिए आगे आए हैं।

निक ने कहा कि भारत की मदद के लिए दुनिया भर से लोगों का समर्थन और प्यार मिला है। अजनबी लोगों ने भी मदद की है। प्रियंका ने कहा कि हमने इसे एक साथ कर दिखाया है।

प्रियंका अपनी अगली फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में दिखाई देंगी। इसमें वो सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह ‘मैट्रिक्स 4’ और हाल ही में घोषित फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर निर्देशित करेंगे।

आपको बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के मशहूर उम्मेद पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी हिंदू और क्रिस्चन दोनों रीति-रिवाज के जरिए हुई थी।