Independence Day 2021: अमिताभ बच्चन सहित मनोरंजन जगत की इन सितारों ने दी 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

518

75वें स्वतंत्रता दिवस 2021 पर, लाल किला आजादी के 75 साल के प्रतिष्ठित समारोह का गवाह बनेगा। आज जब हम राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं और अपने देश को स्वतंत्र बनाने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए संघर्षों और लड़ाइयों का सम्मान करने के लिए राष्ट्रगान गाते हैं, तो हर भारतीय का सिर ऊंचा होता है। 90 साल के विद्रोह, रक्तपात और राजनीतिक सरगर्मियों के बाद गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर 1947 में आज ही के दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

फिलहाल हम कोविड-19 के संक्रमण के दौरान इन जश्न को मना रहे हैं लेकिन हमारे दिल में ‘जोश’ ‘हाई’ है।

आलिया भट्ट ने वीडियो शेयर कर दी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुले आसमान में उड़ती चिड़िया की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए फैंस और फॉलोवर्स को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं”

निमृत कौर ने देश विदेश में रहने वालों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

बॉलीवुड अभिनेत्री निमृत कौर ने भी अपने चाहने वालों के बीच स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज़ाद हिंदुस्तान के 75वीं स्वतंत्रता दिवस पर देश विदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शहीदों को याद करते हुए उन्हें नमन किया है।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी। अमिताभ बच्चन ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं।”