रणवीर सिंह न्यूड फोटोशूट विवाद में यशराज मुखाटे का म्यूजिकल ट्विस्ट

263
Yashraj Mukhate musical twist on Ranveer Singh controversy

वायरल ट्रेंड से म्यूजिक बनाने और पेपी बीट्स जोड़ने के लिए जाने जाते यशराज मुखाटे ने हाल ही में रणवीर सिंह विवाद में एक म्यूजिकल ट्विस्ट डाला है। यशराज मुखाटे ने एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने रणवीर के न्यूड फोटोशूट के बारे में एक टेलीविजन बहस से एक मजेदार वीडियो तैयार किया। मूल चर्चा में फोटोशूट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली वकील ने इसे ‘राष्ट्रीय सरोकार’ बताया था।

यशराज मुखाटे के फैंस रणवीर सिंह विवाद को इस म्यूजिकल अंदाज में काफी पसदं कर रहे है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।