मालदीव के राष्ट्रपति जल्द आएंगे भारत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

271
Maldive President to visit India

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह 1 अगस्त से 4 अगस्त तक भारत के दौरे पर आने वाले है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया की सालिह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। वे मुंबई का दौरा भी कर सकते हैं।

नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, राष्ट्रपति सोलिह दिल्ली में एक भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा करेंगे। इस यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति सोलिह मुंबई, महाराष्ट्र का भी दौरा करेंगे और व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।