विराट कोहली ने Women’s Day पर सांझा की बेटी वामिका संग अनुष्का शर्मा की तस्वीर, महिला दिवस पर दिया मजबूत संदेश

1039

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए विराट ने उन्हें इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही विराट ने लिखा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने। 

विराट ने लिखा, ‘बच्चे को जन्म देते देखना आसान बात नहीं है। ये किसी के लिए अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक अनुभव हो सकता है। जब आप इसे देखते हैं तो आप महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता को समझते हैं और आप ये समझ पाते हैं कि भगवान ने उनके अंदर जीवन क्यों बनाया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे हम लोगों की तुलना में अधिक मजबूत हैं।’

विराट कोहली ने आगे लिखा, ‘मेरी ज़िंदगी की सबसे मजबूत और सॉफ्ट दिल वाली महिला को महिला दिवस की शुभकामनाएं। साथ ही उसे भी बधाई जो अपनी मां की तरह ही बनने वाली है। और दुनिया की सभी अद्भुत महिलाओं को भी एक महिला दिवस मुबारक हो।’