Weather Forecast: होली से पहले बदला मौसम का मिजाज, कहीं सता रही धूप तो कही हो सकती है हल्की बारिश

    385
    Hot weather

    होली से पहले मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब दिन में धूप तेज होने लगी है और मौसम लगातार बदल रहा है. कहीं अब गर्मी बढ़ रही है तो कुछ राज्यों में अब भी सुबह-शाम हल्की ठंड मौजूद है. तो वहीं, महाराष्ट्र, केरल सहित कुछ राज्यों में बादल छाये रहने की वजह से हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, लद्दाख और आस-पास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है, इसकी वजह से आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है.

    कहीं ज्यादा सताएगी गर्मी, कहीं कम
    मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले महीनों, मार्च से मई के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों सहित मध्य भारत और पूर्वी तटीय क्षेत्रों और हिमालय की तलहटी के साथ वाले कुछ क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रहने की सांभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि मार्च में पूरे महीने दक्षिण प्रायद्वीप के पूर्वी, दक्षिण पूर्वी और उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों के अतिरिक्त भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

    प्रमुख शहरों में आज का तापमान
    दिल्ली में आज काअधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    श्रीनगर में आज का अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    अहमदाबाद में आज का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    गाजियाबाद में आज का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    जम्मू में आज का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    लेह में आज का अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    पटना में आज का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    भोपाल में आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    चंडीगढ़ में आज का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    जयपुर में आज का अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    चुरू में आज का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

    लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.