अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में लड़ सकते हैं भारतीय मूल के विवेक..

151

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी 2024 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं। यदि विवेक रामास्वामी अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करते हैं, तो भारतीय मूल के दो लोग दौड़ में शामिल होंगे। क्‍योंकि भारतीय मूल की निक्‍की हेली भी 2024 के राष्‍ट्रपति चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुकी हैं। बुधवार से वह अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी करेंगे। विवेक रामास्वामी एक बहु-करोड़पति व्यवसायी हैं और वर्तमान में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की संभावनाओं का परीक्षण कर रहे हैं। वह इस संबंध में अमेरिका के आयोवा राज्य में एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

दरअसल रामास्वामी ने कहा कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक विचार-आधारित अभियान शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। विवेक रामास्वामी के पिता जनरल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और भारत से अमेरिका आए थे। जबकि रामास्वामी की मां मनोचिकित्सक थीं। रामास्वामी का जन्म अमेरिका के सिनसिनाटी में हुआ था। हार्वर्ड और येल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले विवेक रामास्वामी की कुल संपत्ति करीब 500 मिलियन डॉलर है। रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं।

निक्की हेली भी चुनाव लड़ेंगी

दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। हेली रिपब्लिकन पार्टी के लिए चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रिपब्लिकन पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर चुके हैं. भारतीय मूल की कमला हैरिस फिलहाल अमेरिका की उपराष्ट्रपति हैं। दुनिया के कई देशों में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा बढ़ रहा है. ब्रिटेन के वर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भी भारतीय मूल के हैं।