चक्रवात गेब्रियल से न्यूजीलैंड में भारी बाढ़, आपातकाल घोषित..

479
bhnnews
bhnnews

गंभीर बाढ़, भूस्खलन और उबड़-खाबड़ समुद्र के कारण चक्रवात गेब्रियल ने न्यूजीलैंड में राष्ट्रव्यापी आपातकाल घोषित कर दिया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। लगभग 2.25 लाख लोग बिजली आपूर्ति से वंचित हैं। एयर न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के लिए सभी घरेलू उड़ानें रद्द कीं। न्यूजीलैंड के प्रधान मंत्री क्रिस हिपकिंस ने मंगलवार को आपातकाल की स्थिति घोषित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि ऊपरी उत्तरी द्वीप में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है। सैकड़ों परिवार बेसहारा हो गए हैं। कई घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. पूरे देश में व्यापक नुकसान हुआ है।

न्यूज़ीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकनल्टी ने कहा कि अधिक तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। देश भारी बाढ़, भूस्खलन, सड़कों सहित बुनियादी ढांचे को नुकसान से जूझ रहा है।

न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरा संकट

चक्रवात गेब्रियल के बाद घोषित आपातकाल न्यूजीलैंड के इतिहास में तीसरा आपातकाल है। इससे पहले न्यूजीलैंड में 2011 में आए भूकंप और 2020 में कोरोना महामारी के दौरान देशव्यापी आपातकाल घोषित किया गया था।