रोहित शेट्टी के ‘फोर्स’ में हुई विवेक ओबेरॉय की एंट्री, आ गया कॉप यूनिवर्स का सबसे धाकड़ ऑफिसर!

244

अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के बाद पिछले दिनों रोहित शेट्टी ने अपने कॉप यूनिवर्स से 2 और नए किरदार रिवील किए थे जिन्हें शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा प्ले करेंगे। शिल्पा और सिद्धार्थ के बाद अब रोहित शेट्टी ने अपनी कॉप गैंग का एक सबसे बड़ा पत्ता खोला है। रोहित शेट्टी ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ से विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील किया है। विवेक का लुक देखकर ही फैंस क्रेजी हो गए हैं।

आया फोर्स का सबसे धाकड़ किरदार
रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में विवेक ओबेरॉय सबसे अनुभवी और सबसे सीनियर ऑफिसर का रोल प्ले करते दिखाई पड़ेंगे। रोहित शेट्टी ने विवेक ओबेरॉय का लुक रिवील करते हुए लिखा- आपका स्वागत है विवेक। हालांकि देखना ये होगा कि क्या सीरीज में विवेक के किरदार का नाम विवेक ही होगा या फिर उन्हें कोई और नाम दिया जाएगा। क्योंकि रोहित ने अभी तक उनका नाम रिवील नहीं किया है।

विवेक ओबेरॉय के करियर का यू टर्न!
फर्स्ट लुक पोस्टर में विवेक ओबेरॉय हाथ में गन थामे काफी एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि विवेक ओबेरॉय एक्शन फिल्में करने के लिए मशहूर रहे हैं। एक वक्त पर उनकी तुलना सलमान खान के साथ की जाती थी, लेकिन फिर दबंग खान के साथ झगड़े के बाद उनके करियर में अचानक से डाउन फॉल आया। अब रोहित शेट्टी द्वारा विवेक को हायर किए जाने को उनके करियर के सबसे बड़े यूटर्न के तौर पर देखा जा रहा है।

विवेक का लुक देखकर क्रेजी हुए फैंस
रोहित शेट्टी की ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को लेकर की गई इंस्टाग्राम पोस्ट पर विवेक ओबेरॉय का लुक देखने के बाद फैंस क्रेजी हुए जा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘बॉलीवुड का सबसे अंडर रेटेड ग्रेट एक्टर आ गया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘येये अब इंतजार नहीं हो पाएगा।’ एक शख्स ने लिखा- उसने ‘दम’ में कमाल का रोल किया था। उसे इस तरह वापसी करते देखना कमाल होगा।