स्वास्थ्य मंत्रालय: मात्र 99 दिनों में 14 करोड़ से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन, भारत में हो रहा दुनिया का सबसे तेज वैक्सीनेशन

    293

    भारत जहां कोरोना की दूसरी लहर के कहर का सामना कर रहा है, वहीं उससे निपटने की जंग भी मजबूती के साथ लड़ रहा है। मात्र 99 दिनों में देश के 14 करोड़ लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इस तरह वह दुनिया में सबसे तेजी से टीके लगाने वाला देश बन गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को रात 8 बजे तक देश में 24 लाख टीके लगाए गए।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि टीकाकरण की यह गति दुनिया में सबसे तेज है। मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रात आठ बजे तक टीके की 24 लाख से अधिक खुराक दी गईं।

    रात आठ बजे तक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड रोधी टीके की अब तक कुल 14,08,02,794 खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत केवल 99 दिन में कोविड-19 रोधी टीके की 14 करोड़ खुराक देकर दुनिया में सबसे तेज गति से ऐसा करने वाला देश बन गया है।