उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तंज, भाजपा का नया नाम ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’ होना चाहिए

611
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि किसानों के प्रति क्रूरता व जनता के आक्रोश से डरकर भाजपा में इस्तीफों का दौर आ गया है क्योंकि भाजपा का राजनीतिक के साथ सामाजिक बहिष्कार भी शुरू हो गया है। चौराहों पर नफरत बांटनेवाले भाजपाई भूमिगत हो गये हैं।

अब भाजपा का नया नाम ‘भूमिगत जनविरोधी पार्टी’ होना चाहिए।

इसके पहले अखिलेश यादव ने बयान जारी कर योगी सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के अपराधी भी अब समझ गए हैं कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं उस पर अमल करने वाले नहीं है। प्रदेश से बाहर गए अपराधी वापस आ गए हैं। वे बेधड़क आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे है। उन्हें न खाकी का डर रह गया है और न ही खादी का। यूपी को भाजपा राज में अपराधी प्रदेश बनने की बदनामी उठानी पड़ रही है।