UP : प्रदेश के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट..

103
weather update
weather update

भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को बीते रविवार को उठी धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश ने काफी राहत दी है। मौसम के अचानक करवट लेने के साथ ही प्रदेश के तापमान में भी 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गयी है। इसके साथ ही सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लखनऊ मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार , 27 अप्रैल तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गयी है।

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

लखनऊ मौसम विभाग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, प्रदेश में 27 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिलने की संभावना है। इसके साथ ही लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, ”पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से यह बारिश हुई है और मौसम में बदलाव हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।”

इन जिलों में बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट

लखनऊ मौसम विभाग के अनुसार , प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कानपुर, वाराणसी, झांसी, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद अधिकाँश जिलों के तापमान में भारी गिरावट भी देखने को मिल सकती है। वही मेरठ , आगरा , अलीगढ में मौसम में ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। यहाँ का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।