Times 50 Most Desirable Women List में रिया चक्रवर्ती टॉप पर, दीपिका और दिशा रह गईं पीछे, Men की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत नंबर 1

769

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार सुर्खियों में हैं। ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया मुख्य आरोपी हैं। कभी उनके बयान तो कभी उनके खिलाफ आरोपों की चर्चा रही।

पूरे साल चर्चा में रहीं रिया चक्रवर्ती

टाइम्स 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020 की लिस्ट सामने आई है जिसमें 40 अलग-अलग क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। लिस्ट में उन महिलाओं को जगह दी गई जिन्होंने पिछले एक साल में सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ा। रिया इस लिस्ट में टॉप पर रहीं। वहीं 50 मोस्ट डिजायरेबल मेन 2020 की लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत पहले स्थान पर हैं।

किन लोगों को मिली जगह

आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि ग्लैमरस लुक्स या फीजिक की वजह से सितारों को इसमें जगह मिलती है लेकिन ऐसा नहीं है। लिस्ट में उन लोगों को जगह मिली है जो लोगों पर या सार्वजनिक रूप से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे हैं। ये रैंकिंग ऑनलाइन पोल में मिले वोटों के आधार पर तय हुई है।

पिछले एक साल में रिया सबसे चर्चित लोगों में हैं। हालांकि जिस वजह से वो चर्चा में रहीं उसके बारे में उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा। सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद उनकी जिंदगी रातों रात बदल गई है। हालांकि ज्यादातर मौकों पर रिया चुप ही रहीं और कभी अपने पोस्ट से तो कभी टीशर्ट पर लिखे स्लोगन से अपनी बात रखने की कोशिश की।

देखें लिस्ट के अन्य नाम-
1.रिया चक्रवर्ती

  1. एडलिन कैस्टेलिनो (मिस यूनिवर्स कॉन्टेंस्ट की थर्ड रनर अप)
    3.दिशा पाटनी
    4.कियारा आडवाणी
    5.दीपिका पादुकोण
    6.कटरीना कैफ
    7.जैकलीन फर्नांडिस
    8.अनुप्रिया गोयनका
    9.रुही सिंह
    10.अवरिति चौधरी

सुशांत के फैंस करते हैं याद

जाहिर है पूरे साल सुशांत सिंह राजपूत की चर्चा सबसे ज्यादा रही। सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर उनके लिए न्याय की मांग करते हुए दिखते हैं। जल्द ही उनकी पहली डेथ एनिवर्सिरी आने वाली है तो सुशांत लगातार ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं।

लिस्ट में अन्य सितारे

लिस्ट में सुशांत के बाद दूसरे नंबर पर विजय देवरकोंडा, तीसरे नंबर पर आदित्य रॉय कपूर, चौथे नंबर पर विक्की कौशल, पांचवें नंबर पर दलकीर सलमान, विराट कोहली छठे नंबर पर, टाइगर श्रॉफ सातवें, रणवीर सिंह आठवें, गुरफतेह सिंह पीरजादा नौवें और सिद्धार्थ मल्होत्रा दसवें नंबर हैं।