बॉलीवुड के वो सितारे जो एक्टिंग से ज्यादा अपने बयानों के चलते बटोरते हैं सुर्खियां..

128

बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी एक्टिंग के लिए चर्चा का विषय बनते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो एक्टिंग से साथ-साथ तमाम अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर सोशल मीडिया के जरिए स्टार्स सामाजिक-राजनीतिक मसलों पर भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटते। मगर, इस मामले में कुछ स्टार्स ने तो हद ही पार कर दी है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही स्टार्स के बारे में..

कंगना रणौत:-
बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में शुमार अभिनेत्री कंगना रणौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी फिल्मों से ज्यादा दूसरे मुद्दों पर बात करती नजर आती हैं। हम केह सकते हैं की, ऐसा कोई दिन नहीं है जब वह कोई विवादित टिप्पणी न करती हों। सामाजिक-राजनीतिक मसलों पर तो वह बेबाक होकर बोलती ही हैं, कई बार वह बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों पर भी बरसती नजर आती हैं।

स्वरा भास्कर:-
भले ही स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया पर वह आज भी मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। स्वरा भास्कर सोशल मीडिया के जरिए तमाम मसलों पर टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटती जिसके कारण उन्हें ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है।

केआरके:-
इस लिस्ट में केआरके का नाम भी जुड़ा है। वह अपने ट्वीट के जरिए हर दिन बॉलीवुड को अपने निशाने पर लेते नज़र आते हैं। कथिक क्रिटिक और एक्टर केआरके दूसरों की फिल्मों और करियर पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इसके अलावा केआरके राजनीतिक मामलों पर भी टिप्पणी करने से पीछे नहीं हटते हैं।