लखनऊ में फिर बदला मौसम खिली हल्की धूप, जानिए मौसम का हाल..

179
bhnnews
bhn

उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी धूप तो कभी तेज ठंडी हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान में कमी दिखी। दिन में धूप खिलने के कारण लोगों को सुबह की ठंड से राहत महसूस हुई। रविवार की सुबह धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। अनुमान जताया गया है की, अभी कुछ दिनों तक इसी प्रकार का मौसम रह सकता है।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी

दरअसल मौसम विभाग के अनुसार कल से तापमान में वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। लखनऊ और आस-पास के इलाकों में रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवाओं का असर कम है, लेकिन चटक धुप के कारण वसंत के मौसम का असर दिखने लगा है। लखनऊ में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवाओं के कारण धुंध और प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली है।