शहनाज गिल, चंडीगढ़ शूटिंग के लिए गईं लेकिन अपने घरवालों से नहीं मिलीं – नाराज पिता बोले- कभी बात नहीं करूंगा

518

पंजाबी एक्ट्रेस सिंगर और ‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) जल्द सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस गाने की शूटिंग के लिए ये कपल चंडीगढ़ पहुंचा था हालांकि अब ये दोनों वापस मुंबई लौट आए हैं। इसी बीच शहनाज गिल को लेकर कुछ खबरें भी सामने आ रही हैं जिसमे कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस काम के सिलसिले में चंडीगढ़ तो पहुंची लेकिन वहां उऩ्होंने अपने परिवार वालों से मुलाकात भी नहीं की। यहां तक की शहनाज ने अपने पिता से भी बात नहीं की। जिससे उनके पिता संतोष सिंह सुख काफी नाराज हैं। नाराजगी के चलते संतोष ने शहनाज से बात ना करने की कसम भी खाई है।

इस बारे में पिता संतोष सिंह सुख ने कहा, शहनाज चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थी और परिवार से मिलने नहीं आ सकी। उसका घर लोकेशन से सिर्फ दो घंटे की दूरी पर था। शहनाज के यहां आने की खबर भी हमें मीडिया के जरिए पता चली। उसने हमें शूटिंग या चंडीगढ़ आने के बारे में कुछ नहीं बताया। उसके दादाजी की कुछ दिनों पहले ही घुटने की सर्जरी हुई है लेकिन शहनाज ने उनसे मिलना भी ठीक नहीं समझा। आगे संतोष सिंह सुख बताते हैं, अब हमें उससे मिलने का मौका कब मिलेगा। हमें तो ये भी नहीं पता। मेरे पास उससे बात करने के लिए उसकी मैनेजर का नंबर तक नहीं है। यहां तक की मैंने कसम खाई है उससे जिंदगी भर बात ना करने की।

आपको बता दें 6 महीने पहले शहनाज ने अपने पिता के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी। दरअसल, उनके पिता संतोख सिंह सुख (Santokh Singh Sukh) पर 40 वर्षीय महिला का बलात्कार करने का आरोप लगा था। महिला ने इससे जुड़ी शिकायत पंजाब पुलिस में दर्ज कराई थी और दावा किया थी कि संतोख सिंह ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ जबरदस्ती की। हालांकि जांच के बाद मालूम हुआ कि शहनाज के पिता पर लगे ये सभी आरोपों को झूठे थे। हालांकि अब ऐसे क्या हुआ कि एक्ट्रेस अपने परिवार और अपने पिता से मिलने भी नहीं पहुंची। इस बारे में अभी तक शहनाज गिल का कोई बयान सामने नहीं आया है।