रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी पश्चिम देशों को कड़ी चेतावनी – अब दुनिया किसी की जागीर नहीं

151
Russian president Putin
Russian president Putin

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चमी देशों के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट करते हुये कहा है कि पश्चमी देश यूक्रेन को युद्ध में बढ़ावा देने का काम कर रहें हैं। इस सबके पीछे उनका स्वार्थ छिपा हुआ है। दरअसल वे पश्चमी देश वैश्विक प्रभुत्व पाने की लालसा रखते हैं। लेकिन मैं उनको अपनी कड़ी चेतावनी देना चाहता हूँ। कि वे ऐसी हरकतों से बाज आयें, नहीं इसका परिणाम घातक ही होगा।.
पुतिन ने वल्दाई डिक्शन क्लब में बोलते हुये पश्चमी देशों के प्रति अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये अब दुनिया किसी की जागीर नहीं है । पूरी दुनिया पर अपना कब्जा करने के लिये पश्चमी देश खूनी खेल खेलने का रास्ता अपना हैं, जो अब जग जाहिर है। निश्चित रूप से जिसका उन्हें खमियाजा भुगतना पड़ सकता है।
रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अब कोई एक शक्ति का केंद्र नहीं है। नये- नये शक्तिशाली देश उभर कर सामने आ रहें हैं। हमें परस्पर सभी शक्तिशाली देशों से सुरक्षित दुनिया के भविष्य के बारे में वार्तालाप करनी होगी और यह काम जितना जल्द हो उतना अच्छा होगा। क्योंकि अब दुनिया से हिंसा की राह का खात्मा होना जरूरी है।