यूक्रेन में फसे भारतीय छात्रों को निकालने की कोशिश जारी-रोमानिया और हंगरी के लिए रवाना हुए भारतीय वायुसेना के दो विमान

321
Indian Air force

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। रूस के हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, रूस ने जंग के छठे दिन यूक्रेन की राजधानी कीव में जोरदार हमले किए। खारकीव में रूसी हमले की चपेट में आने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा की मौत हो गई है।

रोमानिया और हंगरी के लिए रवाना हुए भारतीय वायुसेना के दो विमान

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से रोमानिया और हंगरी के लिए भारतीय वायु सेना के दो विमान रवाना हो गए हैं।

पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे तीन विमान

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन से भारतीयों को वापस लाने के लिए भारतीय वायु सेना के तीन और विमान आज पोलैंड, हंगरी और रोमानिया जाएंगे। वायुसेना के अधिकारी के मुताबिक आपरेशन गंगा के तहत सी-17 ग्लोबमास्टर ने रोमानिया के लिए आज सुबह 4 बजे उड़ान भरी थी।

यूक्रेन से वतन लौटते ही भारतीय छात्रों ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे

अब तक 1,377 भारतीयों की हुई घर वापसी- जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में छह उड़ानें भारत के लिए रवाना हुई हैं, जिनमें पोलैंड से पहली उड़ान भी शामिल है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन से 1,377 और भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।