शुरू हो गई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, आलिया भट्ट का दिखा ट्रेडिशनल लुक, फुल स्वैग में रणवीर सिंह

349
ALIA BHATT AND RANVEER SINGH

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में साथ में नजर आएंगे। दोनों कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। आलिया ने वीडियो शेयर कर फिल्म में अपना लुक दिखाया है। उन्होंने शिफॉन की साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहना हुआ है। उनका हेयरस्टाइल काफी अलग है और उन्होंने बड़ी सी बिंदी लगा रखी है।

रणवीर सिंह ने एनिमल प्रिंटस और ब्राइट कलर का आउटफिट कैरी किया। उनके गले में चेन और कानों में स्टड्स हैं। इस क्लिप में निर्देशक करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और दूसरे क्रू मेंबर नजर आ रहे हैं।

लाइट्स, कैमरा और एक्शन
वीडियो के बैकग्राउंड में करण जौहर की आवाज आती है। वह कहते हैं, ‘रॉकी और रानी बिल्कुल तैयार हैं, चलिए करते हैं उनकी प्रेम कहानी शुरुआत, लाइट्स कैमरा और एक्शन।‘ आलिया ने क्लिप के साथ लिखा- ‘बहुत कुछ महसूस कर रही हूं कैप्शन में फिट होने के लिए।‘

शुरू हो गई प्रेम कहानी
वहीं रणवीर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘रॉकी और रानी की शुरू हो गई है ये अनोखी कहानी। तो दीजिए हमें अपना आशीर्वाद और प्यार, और चलिए इस सफर में हमारे साथ।‘

कौन-कौन कलाकार
फिल्म की कहानी को इशिता मोइत्रा, शंशाक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। आलिया और रणवीर के अलावा इस फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका है।

अनोखी कहानी
इससे पहले करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘अपने पसंदीदा लोगों के साथ कैमरे के पीछे आने को लेकर उत्साहित हूं। प्रस्तुत है “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी”, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में। इसे इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। 2022 में स्क्रीन पर आएगी यह अनोखी कहानी।‘