ऋचा सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला, कहा- महिलाओं का निष्कासन लंदन में बैठकर कर रहे..

152

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान का विरोध करना पार्टी की ही दो महिला नेताओं को भारी पड़ गया सपा ने गुरुवार को ट्वीट कर रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा सीट के प्रत्याशी और इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

सीधे तौर पर स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव पर हमलावर

दरअसल पार्टी से रिचा को बाहर किस वजह से किया गया है यह बात अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए विवादित बयान का विरोध करने पर रिचा सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है समाजवादी पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद से ही रिचा सिंह सीधे तौर पर स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव पर हमलावर हैं रिचा सिंह ने कहा कि प्रभु श्रीराम इस देश की मर्यादा है और श्री रामचरितमानस के खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी बर्दाश्त के लायक नहीं है स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का विरोध करना उन्हें भारी पड़ा है मर जाएंगे फिलहाल रिचा सिंह ने कहा कि वह महिला है और स्वर्ण बिरादरी से आती है शायद यही कारण है कि आज स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित टिप्पणी के खिलाफ खड़े होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है।