सुशांत की बहनों के खिलाफ रिया का पलटवार – बॉम्बे हाईकोर्ट से लगाई गुहार, कहा- याचिका को किया जाए खारिज

297

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहनों (प्रियंका और मीतू सिंह) के खिलाफ पलटवार किया है। दरअसल, रिया ने बॉम्बे हाई कोर्ट से अनुरोध किया कि वह प्रियंका सिंह और मीतू सिंह की याचिका को खारिज कर दे।

उन्होंने कोर्ट से दिवंगत अभिनेता की बहन प्रियंका और मीतू सिंह द्वारा अपने भाई के लिए नकली मेडिकल पर्चे बनाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने के लिए दायर याचिका को खारिज करने का अनुरोध किया है। आपको याद दिला दें कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका और मीतू सिंह के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज करवाया था।

बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती द्वारा दायर शिकायत के आधार पर 7 सितंबर को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इस एफआईआर के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने याचिका दाखिल की है। आज यानी मंगलवार को रिया चक्रवर्ती ने बॉम्बे हाईकार्ट में याचिका दायर करते हुए सुशांत की दोनों बहनों की याचिका खारिज करने का अनुरोध किया और कहा कि उन पर गंभीर आरोप हैं।

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि प्रियंका और मीतू सिंह ने एनडीपीएस एक्ट का उल्लघंन किया है। रिया ने अपनी याचिका में कहा, ‘उक्त पर्चे की दवाइयों के पांच दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हो गई, जिसमें उनकी बहन (प्रियंका) और डॉ. तरुण कुमार के इशारे पर उन्हें गैरकानूनी तरीके से दवाइयां दी गई थीं। इसलिए इसकी पूरी जांच होनी बहुत जरूरी है।’