नया साल 2022 सभी के लिए मंगलमय हो, इसी मंगलकामना के साथ पूरी दुनिया ने इसका स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दी है।
शास्त्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में हम बने तुम बने एक दूजे के लिए… गाना चल रहा है और इस सुपर हिट गाने पर शास्त्री 83 मूवी के अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
शास्त्री ने रणवीर सिंह को टैग करते हुए कैप्शन लिखा, ‘ डांस सिखाने के लिए धन्यवाद रणवीर सिंह। आप सभी के लिए साल 2022 शानदार, स्वस्थ और प्रेरक हो।’ टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच ने जो वीडियो शेयर किया है वह फिल्म 83 के प्रीमियर की नाइट की है। इस दौरान दोनों ने शानदार डांस किया था।