पहले भारी वजन से पाई सफलता, फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन से किया सबको हैरान – आज मना रहे है अपना जन्मदिन

360

हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो टीवी के साथ साथ फिल्मों में भी एक बेहतरीन करियर बना लेते हैं। इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं राम कपूर (Ram Kapoor) जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक, अपने टैलेंट से धूम मचा रखी है। जब आप उनके बारे में सोचते हैं तो आपको एक प्लस साइज एक्टर की याद आती होगी और कमाल की बात ये है कि वो राम कपूर ही हैं जो उस साइज में भी इंडस्ट्री में मुख्य किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, लोगों को बड़ी मिसाल देते हुए, एक्टर ने अपनी फिटनेस पर काम किया और अब फैट से फैब हो गए हैं। उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन (Ram Kapoor Transformation) देख सभी इंप्रेस हो गए हैं।

राम कपूर का जन्म 1 सितंबर 1973 को नई दिल्ली में हुआ था और बुधवार को वह अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपूर ने 1997 में टीवी शो ‘न्याय’ से ऑनस्क्रीन डेब्यू किया। तब से ही, उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्हें सबसे पहले टीवी शो ‘कसम से’ में जय वालिया का किरदार निभाने के लिए लोकप्रियता मिली थी। हालांकि, उनका सबसे मशहूर काम ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में था। इसके अलावा, उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी फिल्मों में भी एक्टिंग की है। हालांकि, उनका वजन हमेशा चर्चा में रहा।

राम कपूर के ट्रांसफॉर्मेशन ने किया सबको हैरान

राम कपूर ने 2019 में अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन से काफी सुर्खियां बटोरी थी और सोशल मीडिया पर उनकी नई फिट तस्वीरें वायरल हो गई थी। उनका वजन करीब 130 किलो हुआ करता था, लेकिन रेगुलर वर्कआउट और डायट से उन्होंने करीब 30 किलो वजन कम कर लिया। तो आखिर एक्टर ने अपने इस नए फिट लुक को पाने के लिए क्या किया, आइए जानते हैं-

वर्कआउट रुटीन

राम ने जमकर जिम में पसीना बहाया। वह सुबह उठकर खाली पेट एक घंटा वेट-लिफ्टिंग करते और फिर रात को सोने से पहले कार्डियो का सहारा लेते।

डायट प्लान

राम कपूर ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह दिन में 16 घंटे उपवास करते थे और उठते ही खाली पेट कसरत भी। उन्होंने इस बात पर ध्यान दिया कि कब खाना चाहिए, बजाय इसके कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। राम ने 16:8 के सख्त डायट प्लान का पालन किया जिसमें आपको 8 घंटे में ही खाने की अनुमति है और 16 घंटे तक कुछ भी खाने की सख्त मनाही है। उन्होंने डेयरी, तेल, कार्ब और मीठा छोड़ दिया था।

उनके जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देखकर उनके फैन्स हैरान रह गए थे और लोग उनकी लगन और मेहनत की जमकर तारीफें कर रहे थे। राम कपूर सालों से कई लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं, जो सोचते हैं कि वे अपने भारी वजन के साथ जिंदगी में, खासतौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बतौर हीरो काम नहीं कर सकते या जिन्हें लगता है कि इतने वजन से वे कभी छुटकारा नहीं पा सकते हैं।

गौरतलब है कि राम कपूर कई फिल्मों, टीवी शो का हिस्सा रहे हैं और OTT पर भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। उन्होंने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है। उनके आखिरी कुछ प्रोजेक्ट्स ‘अभय 2’, ‘ए सूटेबल बॉय’ और ‘द बिग बुल’ हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो, राम ने एक्ट्रेस गौतमी कपूर से शादी की है। उनके दो बच्चे अक्स और सिया हैं।