कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के किए दर्शन, मुख्यमंत्री चन्नी भी रहे मौजूद

313
Rahul gandhi's visit to harminder sahib
Rahul gandhi's visit to harminder sahib

राहुल गांधी ने मिशन पंजाब का आगाज अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर किया है। उनके साथ पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और कांग्रेस के कैंडिडेट भी हरमंदिर साहब पहुंचे हैं। जालंधर में राहुल ‘नवी सोच नवा पंजाब’ थीम के साथ एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने वाले हैं।

पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। स्वर्ण मंदिर में उनके साथ कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी मत्था टेका। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल भी 117 प्रत्याशियों के साथ लंगर सेवा में भाग लेंगे इसके बाद दुर्गयाणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल पर पहुंचेंगे।

अमृतसर के बाद राहुल गांधी सड़क मार्ग से 100 किमी दूर जालंधर जाएंगे। यहां वह नवी सोच- नवा पंजाब (नई सोच नया पंजाब) नाम से आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने फिजिकल रैलियों और रोड शो पर 31 जनवरी तक प्रतिबंध बढ़ा दिया है। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होंगे और 10 मार्च को नतीजे आएंगे।