‘निक जोनस की पत्नी’ कहलाने से नाराज हुईं प्रियंका चोपड़ा – कहा मुझे अभी भी ‘किसी की पत्नी’ के रूप में संदर्भित किया जाता है

525
Priyanka chopra Angery

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का जलवा बॉलीवुड के साथ ही साथ हॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’ (The Matrix Resurrections) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस बीच प्रियंका ने एक खबर में उनका नाम लेने के बजाय ‘निक जोनास की पत्नी’ (The wife of Nick Jonas) कहे जाने पर एक मीडिया संगठन की जमकर आलोचना की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर उस मीडिया संगठन की एक समाचार खबर का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि उन्हें आज के दौर में भी महिलाओं के साथ हो रहे इस तरह के व्यवहार को देखकर हैरानी होती है। हालांकि, अभिनेत्री ने मीडिया संगठन के नाम का खुलासा नहीं किया है।

प्रियंका की इंस्टा स्टोरी
प्रियंका ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘यह बहुत ही दिलचस्प बात है कि मैं अब तक की सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक का प्रचार कर रही हूं, और मुझे अभी भी ‘किसी की पत्नी’ के रूप में संदर्भित किया जाता है। कृपया विस्तार से बताएं कि आज के दौर में भी महिलाओं के साथ ऐसा व्यवहार क्यों होता है।’ प्रियंका चोपड़ा यहीं नहीं रुकीं बल्कि इसके बाद उन्होंने आगे लिखा, ‘कृपया बताएं कि यह अभी भी महिलाओं के साथ कैसे होता है? क्या मुझे अपने बायो में अपना IMDb लिंक जोड़ना चाहिए?” अपनी इस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने पति निक जोनस को भी टैग किया है।

‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’ में बिजी प्रियंका
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा कई प्लेटफॉर्म पर अपने अगले प्रोजेक्ट का प्रमोशन कर रही हैं। द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स में कीनू रीव्स, कैरी-ऐनी मॉस, जैडा, नील पैट्रिक हैरिस, याह्या अब्दुल-मतीन 2, जोनाथन ग्रॉफ़ भी नजर आएंगे। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों और एचबीओ मैक्स पर रिलीज होगी। याद दिला दें कि मेट्रिक्स 4 के अलावा प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट और हाल ही में शादी की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहीं कटरीना कैफ के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

डिवोर्स की अफवाह
याद दिला दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने नाम से सरनेम हटाने को लेकर काफी सुर्खियों में थीं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से पति का सरनेम हटाने को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया था, जिसके बाद उनके और निक के तलाक की अफवाह फैलने लगी, हालांकि इन सभी पर तब बातें बंद हुईं, जब सामने आया कि ये सब एक शो के लिए प्रमोशनल स्टंट था।