प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ घर पर की लक्ष्मी पूजा – सात समंदर पार विदेश में धूमधाम से मनाई दिवाली, तस्वीरें वायरल

483

दिवाली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियों ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। खुशियों और प्रकाश के इस त्योहार पर बॉलीवुड सितारों ने भी प्रशंसकों को बधाइयां दीं और अपने-अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए। इसी कड़ी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में पति के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर कई तस्वीरें शेयर की हैं।

निक के साथ दिवाली सेलिब्रेशन
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हैं लेकिन होली हो या दिवाली वह हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में पूजा की। उनके साथ निक जोनस भी थे। एक तस्वीर में दोनों आरती करते नजर आ रहे हैं तो एक अन्य तस्वीर में निक आरती की थाली में दीया जलाते दिखे। प्रियंका के साथ निक भी पूजा की हर विधि कर रहे हैं।

घर पर की पूजा
प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ हम उनकी कृपा अपने घर में आमंत्रित करते हैं। हैप्पी दिवाली।‘