फिर दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमर, मेट गाला 2023 में एंट्री से इस शख्स ने उठाया पर्दा..

146

एक बार फिर मेट गाला चर्चा में आ गया है। दरअसल 1 मई को न्यूयॉर्क के ट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में ये ऑर्गेनाइज होने वाला है। ऐसे में एक बार फिर ये इवेंट सुर्खियों में आ गया है। दुनियाभर की इंटरटेनमेंट इडस्ट्री को हर साल इस इवेंट का इंतजार रहता है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक तमाम सेलेब्स इसका हर साल इंतजार करते रहते हैं।

मेट गाला पर टिकी सबकी नजर

एक बार फिर लोगों के सिर पर इसका खुमार छा गया है। हर तरफ बस स्टार्स के आने को लेकर चर्चा बनी हुई है। इस बीच खबर आ रही है कि एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस बात की जानकारी वैराइटी मैगजीन के सीनियर कल्चर और इवेंट्स एडिटर मार्क माल्किन (Marc Malkin) ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।

प्रियंका चोपड़ा की एट्री कन्फर्म

मार्क माल्किन ने प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “कंफर्म, प्रियंका चोपड़ा ने मुझे अभी-अभी बताया कि वह सोमवार को मेट गाला में नजर आएंगी। उनका लुक थीम के हिसाब से होगा क्योंकि उन्हें थीम बहुत पसंद आई है लेकिन उनके लुक में एक विशेष एलिमेंट जुड़ा होगा।” मार्क माल्किन का यह ट्वीट आने के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक बार फिर वे सिटाडेल एक्ट्रेस के लुक को देखने के लिए बेताब हैं।