पीएम मोदी आज ‘बिम्सटेक’ शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

384
pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को 5वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन वर्चुअल तरीके से किया जा रहा है। शिखर सम्मेलन की मेजबानी वर्तमान बिम्सटेक अध्यक्ष श्रीलंका द्वारा की जा रही है।इस शिखर सम्मेलन का विषय बिम्सटेक-एक क्षमतावान क्षेत्र, समृद्ध अर्थव्यवस्था और स्वस्थ लोग हैं। बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी सुरक्षा सहयोग जैसे मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसका वर्तमान उद्देश्य आतंकवाद का मुकाबला करने और हिंसक उग्रवाद को रोकने के लिए मजबूत कानूनी मानदंड स्थापित करने पर है। साथ ही कानूनी ढांचे और आपसी साझेदारी को बढ़ावा देने वाले तंत्र की स्थापना करना है जो कि प्रवर्तन एजेंसियों के बीच करीबी सहयोग की सुविधा मुहैया करा सके।

बिम्सटेक में इन देशों को किया गया है शामिल
बिम्सटेक(BIMSTEC) बंगाल की खाड़ी के देशों पर केंद्रित एक क्षेत्रीय सहयोग मंच है। इसका विकास भारत के प्रयास पर जून 1997 में ‘बिस्ट-ईसी’ समूह बांग्लादेश, भारत, श्रीलंका और थाईलैंड आर्थिक सहयोग की स्थापना के साथ शुरू हुआ था। बाद में म्यांमार, नेपाल और भूटान के प्रवेश के बाद ‘बिम्सटेक’ समूह गठित हुआ।

बिम्सटेक चार्टर अपनाएंगे देश
आज आयोजित किए जाने वाले कोलंबो शिखर सम्मेलन में सदस्य देश बिम्सटेक चार्टर को अपनाएंगे जिससे कि BIMSTEC को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिल सके। साथ ही औपचारिक रूप से इसके उद्देश्यों और सिद्धांतों को परिभाषित किया जाएगा।

बिम्सटेक के विस्तार पर भी होगी चर्चा
बिम्सटेक स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस साल में उम्मीद है कि इस समूह के विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी। बिम्सटेक के सदस्य देश इस समूह की क्षमता को और भी अधिक बढ़ाने पर बल देंगे। इस समूह में भारत ही सबसे बड़ा देश है। सभी देश इस कड़ी में भारत से अगुवाई की अपेक्षा करते हैं