मन की बात: PM मोदी ने मेड इन इंडिया वैक्सीन से लेकर खेती तक की बात, दिल्ली हिंसा पर बोलें- 26 जनवरी को तिरंगे का अपमाान देख दुखी हुआ देश

    261
    Modi-Mann-Ki-Baat-bhn-news

    किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से बात कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है। मन की बात का यह 73वां एपिसोड है। खास बात यह है कि साल 2021 का यह पहला मन की बात कार्यक्रम है।

    पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की धूम रही। इन सबके बीच दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी भी हुआ है। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है।

    पीएम मोदी बोलें- खेती को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है। सरकार के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे