Padma Puraskar 2023: दिवंगत पूर्व CM मुलायम सिंह यादव को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान..

184
Mulayam Singh Yadav
Mulayam Singh Yadav

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) मिला है। वहीं उत्तर प्रदेश से राधाचरण गुप्ता को साहित्य और शिक्षा के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। इसके साथ ही यूपी के रहने वाले दिलशाद हुसैन को कला के क्षेत्र में और अरविंद कुमार को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में, उमा शंकर पांडे को सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री मिला है। वहीं मनोरंजन साहू को मेडिसिन के क्षेत्र में और ऋत्विक सान्याल को कला के क्षेत्र में पद्मश्री मिला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद्म सम्मान पाने वाले सभी हस्तियों को बधाई दी

दरअसल यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद्म सम्मान पाने वाले सभी हस्तियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आज प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार’ से सम्मानित होने वाली उ.प्र. की सभी 08 विभूतियों का हृदय से अभिनंदन! विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी के उत्कृष्ट योगदान ने प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित किया है। लक्ष्य के प्रति आप सभी का समर्पण अनुकरणीय है।