यूपी में चांदी ने मारी उछाल, सोने के भी बढ़े भाव..

209
gold
gold

उत्तर प्रदेश में सोने-चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। आज एक बार फिर इसके दामों में उछाल देखने को मिला है। पिछले दिन के मुकाबले गुरूवार को सोने-चांदी रेट बढ़ गए हैं। राजधानी लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 440 रुपए महंगा हुआ। यह 57,490 रुपए से बढ़कर 57,930 रुपए हो गया है।

1 किलो चांदी के दाम 72,600 रुपए हो गया

वहीँ 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52,700 रुपए से बढ़कर 53,100 रुपए हुआ है। चांदी की बात करें तो गुरुवार को 100 ग्राम चांदी की कीमत 7,260 रुपए है। वहीं1 किलो चांदी के दाम 72,600 रुपए हो गया है।