सलमान खान के भांजे आहिल के बर्थडे पर हुआ ज़बरदस्त जश्न, वीडियो वायरल

585
salman khan niece birthday

सलमान खान के भांजे आहिल 6 साल के हो चुके हैं। उनके बर्थडे को मामू सलमान ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सलमान ने फंक्शन का वीडियो फैन्स के साथ शेयर भी किया है। बर्थडे के वीडियो में सलमान खान की बहन अर्पिता भी दिख रही हैं। साथ में आहिल हैं। पार्टी में आहिल के दोस्त एंजॉय करते दिख रहे हैं। उनके एंटरटेनमेंट के लिए मामू सलमान ने काफी बढ़िया इंतजाम किए हैं। बच्चों के लिए अडवेंचर जोन बना है। अर्पिता के बगल में आयत भी मजे करती दिख रही है।

आहिल के बर्थडे का जोरदार सेलिब्रेशन

सलमान खान अपने भाई-बहनों के बच्चों को काफी प्यार करते हैं। इसकी झलक अक्सर वीडियोज और फोटोज में दिखती रहती है। बुधवार के उनकी बहन अर्पिता शर्मा के बेटे आहिल का जन्मदिन था। सलमान ने अपने भांजे के बर्थडे पर शानदार सेलिब्रेशन किया। उन्होंने वीडियो शेयर किया है इससें वह अर्पिता के पास खड़े दिख रहे हैं। साथ में बच्चे भी हैं। सभी लोग स्टंट्स देख रहे हैं। बाद में ग्रुप फोटो भी दिखाई देती है।

सलमान के बर्थडे पर पैदा हुई थी आयद

सलमान खान की भांजी और अर्पिता की छोटी बेटी का जन्म सलमान के बर्थडे पर हुआ था। आयत उनके काफी क्लोज है। वह कई बार उसके साथ वीडियोज में खेलते नजर आते हैं। सलमान की बहन अर्पिता ने 2014 में आयुष शर्मा से शादी की थी। बेटे आहिल का जन्म 2016 में हुआ था। आहिल के जन्म के 3 साल बाद 2019 में आयत पैदा हुई थी। सलमान खान के वर्क फ्रंट पर बात करें तो उनकी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वह तेलुगु फिल्म गॉडफादर में भी नजर आएंगे। साथ में चिरंजीवी, राम चरण और नयनतारा भी हैं।