मम्मी Priyanka Chopra के कंधे पर बैठ मस्ती करती नजर आईं मालती मैरी..

146

पैरेन्ट्स बनने के बाद से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खूब चर्चा में हैं। आए दिन दोनों अपनी बेटी मालती मैरी की क्यूट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

बेटी का शेयर किया वीडियो

हर किसी को उनकी क्यूट फोटोज और वीडियोज बेहद पसंद आते हैं। अभी हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटी मालती मैरी के साथ कुछ बेहद क्यूट फोटो पोस्ट की थीं। अब इस कड़ी में एक्ट्रेस ने मालती मेरी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। मालती मैरी के जन्म के कुछ वक्त तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी का चेहरा सबसे छुपाकर रखा लेकिन कुछ वक्त पहले से ही एक्ट्रेस और एक्टर अपने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो और वीडियो अपलोड कर रहे हैं।

मां के कंधे पर बैठी नजर आईं मालती मैरी

इस लेटेस्ट वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती मैरी की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में अपनी बेटी को कंधे पर बिठाए हुए दिखाई दीं। जिस पल से उन्होंने मालती की फोटो और वीडियो पोस्ट करना शुरू किया है उस पल से ही फैंस मालती पर ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। एक बार फिर मालती के वीडियो पर फैंस दिल हार बैठे हैं।