कार एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा अभी डॉक्टर की निगरानी में – आज हो सकती हैं डिस्चार्ज

447
malaika arora news

मलाइका अरोड़ा शनिवार को मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेत्री को कुछ मामूली चोटें आई हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब मलाइका पुणे से लौट रही थीं और मुंबई-पुणे हाईवे पर खालापुर टोल प्लाजा के पास कुछ कारें आपस में टकरा गईं। बॉलीवुड अभिनेत्री को नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपोलो अस्पताल ने कहा, “मलाइका अरोड़ा खान का मुंबई पुणे हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। उन्हें इलाज के लिए नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

एक्ट्रेस को डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है और रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।


मलाइका एक फैशन इवेंट से घर लौट रही थीं, जिसके बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपडेट भी पोस्ट किया था। लौटते वक्त उनके ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और उनकी रेंज रोवर एक्सप्रेसवे पर तीन कारों से टकरा गई।