कांग्रेस की महंगाई हटाओ महारैली जयपुर में हुई, मौजूद रहे राहुल,प्रियंका और सोनिया गाँधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेत्रत्व

310

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को कांग्रेस पार्टी राजस्थान की राजधानी जयपुर में ‘महंगाई हटाओ महारैली’ का आयोजन कर रही है। इस महारैली में भाग लेने के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेता शनिवार शाम को ही जयपुर पहुंच गए हैं। विमान से उतरने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने माला पहनाकर उनका का स्वागत किया। वहीं विशेष बस के द्वारा 33 नेता के सीधे ही रैली स्थल पहुचने की सूचना है। वहीं सोनिया गांधी का रैली में आना अशोक गहलोत की राजनीतिक जीत और गहलोत का कॉंग्रेस में कद दर्शा रहा है। वहीं इस रैली में भाग लेने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा सीधे लखनऊ से जयपुर पहुंचीं।

राहुल गांधी ने रैली में कहा कि हिंदुत्ववादियों को सत्य से कुछ लेना देना नहीं है। हिंदू सत्य की खोज में कभी नहीं झुकता है लेकिन हिंदुत्ववादी नफरत से भरा होता है। राहुल ने कहा कि आप सभी हिंदू हैं। हिंदुत्ववादी सत्ता के भूखे होते हैं। 2014 से हिंदुत्ववादी सत्ता में हैं, हिंदू सत्ता से बाहर हैं। हमें इन हिंदुत्ववादियों को हटाकर हिंदुओं को सत्ता में लाना है। 

महंगाई के खिलाफ रैली में प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के लिए नहीं बल्कि सिर्फ गिने, चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। केंद्र की सरकार झूठ, लालच और लूट वाली सरकार है।