‘महाभारत’ को बनाने की चल रही है जोर-शोर से तैयारी, डिज्नी के इंटरनेशनल इवेंट में हुई अनाउंसमेंट, तस्वीरे भी हुए शेयर

313
mahabhrata
mahabhrata

महाभारत की कहानी को कई बार आपने देखा होगा। बीआर चोपड़ा की महाभारत टेलीविजन इतिहास के सबसे पॉपुलर टीवी शोज में से है। इसके अलावा 2013 में स्टार प्लस पर महाभारत का प्रसारण हुआ था। उसे भी काफी पसंद किया गया। अब ओटीटी पर इसकी कहानी को दिखाने की तैयारी है। डिजनी प्लस हॉटस्टार ने शुक्रवार को अमेरिका में चल रहे डी23 एक्सपो में बड़े भारतीय प्रोजेक्ट का ऐलान किया गया। इसमें महाभारत पर वेब सीरीज भी शामिल है। महाभारत को मधु मंटेना, माइथोवर्स स्टूडियो और अल्लू एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा।