Lucknow News पडोसी के घर में मिला शव तो इलाके मचा हड़कंप, पुलिस को दी सूचना..

102

तेलीबाग स्थित बलदेव विहार में मनमोहन सिंह नेगी (29) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका था। पुलिस के मुताबिक, पड़ोसियों ने शनिवार देर शाम को तेज दुर्गंध आने की सूचना दी। रविवार सुबह मृतक के परिजन पहुंचे। इसके बाद दीवार फांदकर अंदर गए तो कमरे में मनमोहन का शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक, शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दीवार फांद कर अंदर गए तो कमरे में उनके बेटे का शव

दरअसल तेलीबाग के बलदेव विहार में सेना से सेवानिवृत्त वीरेंद्र सिंह नेगी परिवार सहित रहते हैं। वीरेंद्र सिंह नेगी मूलरूप से उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। वीरेंद्र पत्नी प्रभा के साथ 17 मार्च को गढ़वाल गए थे। बेटा मनमोहन घर पर था। उसने सागर इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई की थी। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को मनमोहन की मां से बातचीत हुई थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने घर से दुर्गंध आने की बात बताई। रविवार सुबह घर आए तो मुख्य गेट अंदर से बंद था। दीवार फांद कर अंदर गए तो कमरे में उनके बेटे का शव पड़ा था। आननफानन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तेलीबाग चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।