रोशनी सेे जगमगाई अयोध्‍या नगरी, 5.51 लाख दीयों से बना कीर्तिमान, CM योगी बोलें- 5 सदी के बाद राम भक्तों और संतों का सपना हुआ सच

    287

    इस दिवाली राम की नगरी अयोध्‍या में भव्‍य दीपोत्‍सव का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। रामजन्‍मभूमि पर राममंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद यह पहली दिवाली है। ऐसे में इस बार दीपोत्‍सव की खास तैयारियां की गईं हैं। पूरी अयोध्‍या को सजाया गया है। सरयू तट पर 5.51 लाख दीये जलाकर विश्‍व कीर्तिमान बनाया गया है। इस आयोजन की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। करीब 10 लाख वालंटियर इसकी तैयारियों में जुटे थे।

    इस वक्‍त राम की पैड़ी में लेजर शो चल रहा है। संगीत में श्रीराम की कहानी सुनाई जा रही है। लोग एकटक होकर इस लेजर शो को देख रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उपमुख्‍यमंत्री केशव मौर्य और उपमुख्‍यमंत्री दिनेश शर्मा सहित कई गणमान्‍य हस्तियां कार्यक्रम में मौजूद हैं।