बॉयफ्रेंड ट्रैविस स्कॉट के दूसरे बच्चे की मां बनने जा रही हैं टीवी स्टार काइली जेनर

310

अमेरिका की रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर का हर कोई दिवाना हैं। बच्चा बच्चा उन्हें पसंद करता हैं। महज 21 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र वाली अरबपति बन गई थी। 21 साल की उम्र में काइली ने वो कर दिखाया, जो शायद ही इस उम्र का कोई व्यक्ति कर पाए। काइली ने अपने दम पर कामयाबी का नया मुकाम हासिल किया है।

इन दिनों काइली जेनर को लेकर खबर हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। दूसरी बार काइली जेनर मां बनने जा रही हैं। कई सोर्स ने खबर की पुष्टि की। 24 साल की काइली अपने ब्वॉयफ्रेंड ट्रेविस स्कॉट संग दूसरे बच्चे की राह देख रही हैं। खबरों की मानें तो इस बात से उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।

बता दें काइली सिर्फ 20 साल की थीं जब उन्होंने अपनी बेटी स्टॉर्मी को जन्म दिया था। यहां तक कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी भी छिपाकर रखी थी। साल 2017 में ही उन्होंने स्कॉट को डेट करना शुरू किया था और उन्हें पहली बार म्यूजिक फेस्टिवल कोचेला में एक साथ मस्ती करते हुए देखा गया। कपल ने फरवरी 2018 में अपने पहले बच्चे, स्टॉर्मी वेबस्टर का एक साथ स्वागत किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काइली ने 5 साल पहले 2015 में ‘काइली कॉस्मेटिक’ के नाम से एक मेकअप लाइन शुरू की थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक काइली की मेकअप कंपनी ने $360 मिलियन यानी करीब 25 मिलियन से ज्यादा की सेल की थी। काइली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली हस्तियों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं।

कायली जेनर जब 9 साल की थीं, तब अमेरिका के रिएलिटी टेलीविजन शो ‘कीपिंग अप विद द करदाशियां’ में अपनी मां और बहनों के साथ पहली बार ऑनएयर हुई थीं। फोर्ब्स की साल 2019 की सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में काइली ने 2,057 रैंक हासिल की है।

मेकअप लाइन के अलावा काइली जेनर कई विज्ञापनों से भी पैसा कमाती हैं। काइली अमेरिका के कैलिफॉर्निया के हिंडन हिल्स इलाके में रहती हैं। इस आलिशान घर में 8 कमरे और 11 बाथरूम है। इस घर की कीमत 12 मिलियन डॉलर है।