करीना और युवराज आये एक साथ नज़र – जल्द ही एक साथ एड में आएंगे नजर

277

बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों एक बार फिर अपने काम में जुटी हुई हैं। आए दिन बेबो अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग करती नजर आ रही हैं। बुधवार को करीना कपूर पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। जहां युवराज व्हाइट ट्रैक सूट में नजर आए। तो वहीं करीना कपूर पिंक जैकेट और ब्लैक ट्राउजर में हमेशा की तरह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

युवराज और करीना एक दूसरे काफी क्लोज दिखाई दिए। इस दौरान दोनों सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दिए हैं। दोनों का एक ही साथ एक ही जगह पर होना और करीना की युवराज संग सेल्फी लेने की वजह फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं।

कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक साथ किसी एड में नजर आने वाले हैं। फैंस को करीना और युवराज की ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और दोनों की जोड़ी भी।

करीना कपूर की सोशल मीडिया पर वैसे भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 7.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं, युवराज सिंह को 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। करीना ने साल 2000 की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

एक्ट्रेस को आखिरी बार ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म में देखा गया था। जल्द ही वो अब आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में नजर आएंगी। युवराज सिंह भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं।