IPL Mega Auction 2022: 12 और 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी नीलामी – 590 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली

554

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) कितने बजे से शुरू होगी। इसे लेकर स्थिती साफ हो गई है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली आईपीएल 2022 मेगा नीलामी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई है। नीलामी दो दिन तक चलेगी। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में इस बार 10 टीमों के मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। आईपीएल 2022 नीलामी के लिए इस बार 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन 590 क्रिकेटरों पर बोली लगेगी। स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर नीलामी को लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।

नीलामी में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। कैप्ड वे खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, अनकैप्ड प्लेयर्स वे जो घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट भारत या फिर अन्य देश में खेल चुके हैं, लेकिन उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन्स से भी हैं, जिन पर मेगा ऑक्शन में बोली लगने वाली है।

ऑक्शन में इस बार 10 टीमें भाग लेंगी। इसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स और अहमदाबाद टाइटंस शामिल है। IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अब 48 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। वहीं, 20 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा 34 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।