India vs Sri Lanka, 3rd ODI: तेज शुरुआत के बाद भारत को पहला झटका, कप्तान शिखर धवन लौटे पवेलियन

383

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की पारी जारी है। संजू सैमसन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। कप्तान शिखर धवन 13 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

3:15 PM: 2.3 ओवर में चमिरा की गेंद पर शिखर धवन ने थमाया मिनोद भानुका को कैच। धवन 11 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका को मिली पहली सफलता। नए बल्लेबाज संजू सैमसन क्रीज पर आए हैं।

3:12 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 23/0, कप्तान शिखर धवन 13 और पृथ्वी शॉ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। धवन ने अकीला धनंजय के पहले ओवर में लगातार तीन चौके जड़ 12 रन बटोरे।

3:06 PM: पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0, पृथ्वी शॉ 5 और कप्तान धवन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। ओवर की आखिरी गेंद पर शॉ ने थर्ड मैन की दिशा में चौका बटोरा।

3:01 PM: भारत की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए कप्तान शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी मैदान पर उतरी है। श्रीलंका की ओर से पहला ओवर चमिरा फेंक रहे हैं।

2:41 PM: भारत का प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान) पृथ्वी शॉ, संजू सैमसन, मनीष पांडे, सूर्याकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, कृष्णप्पा गौतम, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

श्रीलंका का प्लेइंग XI: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, भानुका राजपक्षा, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, दशुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, अकीला धनंजय, दुथमंथा चमीरा, प्रवीण जयाविकरामा।