हैंडसम हंक इस अंदाज में आए नजर ऋतिक रोशन – सोशल मीडिया पर छाया नया लुक

348

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी एक्टिंग और अपनी डांसिंग के लिए जाने जाते हैं। बीते दिनों खबरे आई थी कि सुपरस्टार हॉलीवुड की अपकमिंग स्पाई फिल्म में लीड रोल के लिए नजर आ सकते हैं और इसको लेकर काफी तेजी से बातचीत चल रही है। इन्ही खबरों के बीच एक्टर मुंबई में एक नए लुक के साथ स्पॉट हुए। ऋतिक आज मुंबई के जुहू इलाके में मीडिया में स्पॉट किये गए थे। ऋतिक की लेटेस्ट फोटोज काफी वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में ऋतिक वाइट शर्ट और वेस्ट कोट पहने हुए कार में बैठे नजर आ रहे हैं। इसी एक साथ ऋतिक ने लंबी दाढ़ी भी रखी हुई है और उनकी स्टाइलिश अंदाज में मूछे भी नजर आ रही है। इसी के साथ ऋतिक का हेयर स्टाइल भी पहले से काफी अलग है। एक्टर का ये नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो बार फिर अपने ग्रीक गॉड लुक्स से वो इंटरनेट पर काफी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

बता दें, इससे पहले ऋतिक रोशन की आखिरी मूवी वॉर थी। इसमें भी ऋतिक रोशन का एक्शन देखने को मिला था। वह टाइगर श्रॉफ के साथ पंगा लेते दिखे थे। इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था। साल 2019 बॉलीवुड की सबसे अधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बनी थी।