हिना खान के पिता का कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधन, कश्मीर से फौरन लौटीं एक्ट्रेस

490

एक्ट्रेस हिना खान के पिता का कार्डियक अरेस्ट के कारण मंगलवार को मुंबई में निधन को गया। एक्ट्रेस उस वक्त अपने एक शूट के सिलसिले में कश्मीर में थीं, जब उन्हें ये दुखद खबर मिली। जिसके बाद वो फौरन मुंबई लौटीं। हिना खान अपने पिता के बेहद करीब थीं, वो सोशल मीडिया पर उनके साथ कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती दिखाई दे जाती थीं। हिना खान के पिता के निधन की खबर सुनकर परिवार के साथ-साथ उनके फैंस को भी बड़ा सदमा लगा है।

पिता के निधन की खबर पाकर हिना लौटीं

बता दें कि हिना खान कश्मीर में अभिनेता शाहिर शेख के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं। डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो पिता के निधन की खबर के बाद हिना खान ने फौरन मुंबई की फ्लाइट लेली थी। इससे पहले एक्ट्रेस ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे में इस अपने पिता के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि किस तरह वो अपने माता-पिता को बिना बताए दिल्ली के कॉलेज से एक्ट्रेस बनने मुंबई आ गई थीं। लेकिन जब उन्होंने अपने पेरेंट्स को बताया तो कई रिश्तेदारों ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया लेकिन पिता ने उनका साथ दिया।

बताई थी माता-पिता के सपोर्ट की कहानी

हिना ने बताया था कि पिता ने उनके सामने शर्त रखी थी कि वो तभी एक्टिंग कर सकती हैं जब साथ-साथ अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें। इसके बाद हिना ने पापा की बात मानी और पढ़ाई भी की। हिना ने बताया कि उनके माता-पिता ने हर मुश्किल में उनका साथ दिया और हमेशा आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया।

पिता की तस्वीरें और वीडियोज

हिना खान अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पिता से जुड़े वीडियोज और फोटोज अक्सर शेयर करती दिखाई दे जाती थीं। उन्होंने फादर्स डे के मौके पर खुद को पापा की प्रिंसेस बताते हुए खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं।