मैनपुरी से उतरेंगे चुनावी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

398
Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav

यूपी चुनाव लड़ने का फैसला तो सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही कर दिया था। अब खबर है कि अखिलेश मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे।
अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि अखिलेश आजमगढ़ के गुन्नौर से चुनावी मैदान में आ सकते हैं, लेकिन आज गुरुवार को सभी कयासों को विराम लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने अखिलेश की सीट का ऐलान कर दिया।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश वर्तमान में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद हैं. लेकिन लंबे समय से चर्चा थी किअखिलेश यादव अपने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. क्योंकि मैनपुरी समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है और अखिलेश यादव के इस सीट से चुनाव लड़ने से आसपास की कई सीटें प्रभावित हो सकती है.

आपको बता दें कि पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने भी इसी विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा था और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।