हीरामंडी का फर्स्ट लुक जारी! अनोखे अंदाज में नजर आई सोनाक्षी सिन्हा..

196

संजय लीला भंसाली ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक क्लासिक फिल्में दी हैं। बाजीराव मस्तानी, हम दिल दे चुके सनम, देवदास समेत तमाम फिल्में इस लिस्ट में शुमार हैं। वहीँ अब संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। नेटफ्लिक्स की इस वेब सीरीज को देखने के लिए दर्शक सांसे थामकर बैठे हैं।

दरअसल इसी बीच आज मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। इस सीरीज का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। बता दें कि फर्स्ट लुक वीडियो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत सभी एक्ट्रेस जबरदस्त लुक में नजर आ रही हैं। यह वीडियो नेटफ्लिक्स ने साझा किया है।

नेटफ्लिक्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में फिल्म की सभी हीरोइनों का फर्स्ट लुक है। टीजर में मनीषा कोइराला रॉयल अंदाज में नजर आ रही हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सेगल और संजीदा शेख सभी का लुक शानदार है। इस टीजर को साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘एक अलग समय, अलग दौर, अलग जादुई दुनिया जिसे संजय लीला भंसाली ने बनाया है। इसका हिस्सा बनने के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। पेश है ‘हीरामंडी’ की खूबसूरत दुनिया की एक झलक..’कमिंग सून’!